Sunday, 23 June 2019

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप



रवि के चाचा रांची के एक बारे हॉस्पिटल में डॉक्टर थे और गर्मियों के छुट्टी में वह अक्सर चाचा से मिलने रांची जाया करता था।  इस साल भी छुट्टिया पर चुकी थी और रवि विजय रोडवेज के सीट पर बैठ कर सोच रहा था की रांची में इस साल गर्मिया बहोत ज्यादा पर रही है।  बस खुलने में अभी १ घंटा और है और रवि की निगाह अचानक से बजरंगी पान वाले पे परती है और वह सिगरेट पिने के लिए बस से निचे उतरता है।  इसी बिच उस के सीट पर एक खूबसूरत लड़की आ कर बैठ जाती है।  रवि सिगरेट जल्दी से ख़त्म कर बस की और चल परता है।   वह कहता है की वह सीट उसकी है और दोनों अगल बगल अपनी अपनी सीट पर बैठ जाते है।  बात चित के दौरान पता चलता है की लड़की का नाम रूचि है और वह अपने मां के यहाँ जा रही है।  रवि का मिलनसार स्वभाव और रूचि की हाजिरजवाबी सफर को सुहाना बना रही है।  पहाड़ी रास्ता ठंढी हवा और सुहाना सफर विजय रोडवेज की शान बढ़ा रही है।  रात कैसे बीत गई पता ही नहीं चला अब सुबह का समय है और बस रांची पहोच चुकी है।  सभी अपने अपने मंजिल की तरफ निकल पार्टी है।  रवि ने रूचि का मोबाइल नंबर ले लिया है और वह अपने चाचा से मिलने जा रहा है।  चाचा से मिलने की ख़ुशी से ज्यादा ख़ुशी उसे रूचि के मोबाइल नंबर मिलने से हो रही है।  अपने मोबाइल को  सहलाते रवि मोराबादी मैदान पहोच जाता है जहा उसके चाचा रहते है। नाहा धोकर रवि अपना व्हाट्स एप्प चेक करता है जिसमे पहले से ही रूचि की कई साडी मैसेज उसे मिलती है और वह पूरा दिन उसी में बिता देता है।  धीरे धीरे बात चित दोस्ती में और दोस्ती प्यार में बदल जाती है।  दोनों इस प्यार से अनजान है बस दोनों को एक दूसरे के साथ  आ रहा होता है और सबसे मजे की बात तो ये है की दोनों मधुबनी के ही है।  रांची में छुट्टियां बिताने के बाद रवि वापस आ जाता है है और रूचि भी कुछ दिनों में मधुबानी आ जाती है।  दोनों में यहाँ  भी मेल जोल सुरु हो जाता है और अचानक एक दरार जन्म लेती है जब  नौकरी का ऑफर आता है।  रवि यह ऑफर ठुकरा नहीं सकता क्यों की बरी मुश्किल से उसे यह नौकरी मिली है।  रवि अपने दोस्त नंदन से मिलता है और उसे इस नौकरी के बारे में बताता है नंदन भी उसे इस नौकरी को करने की सलाह  देता है।  रवि की पहली पोस्टिंग मोतिहारी होती है और वह जाने से पहले रूचि से मिलता है और अनमने मन से उसे छोड़कर मोतिहारी के लिए निकलता है।  मोतिहारी एक अच्छी जगह है लेकिन रवि का मन वहां  नहीं लगता  है।  हर एक दिन वह रूचि को मैसेज करता है फ़ोन करता है मगर रूचि उस से ठीक से बात नहीं करती और एक दिन रूचि ने रवि से फोन पर कहा "आई डोंट बिलीव इन लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप रवि "उस दिन से रवि और बेचैन हो गया और वह सोचने लगा की उस से क्या गलती हो गई है रूचि का व्यव्यहार क्यों बदल गया है।  अब लगभग एक साल बीत चुके है और रवि अपनी नौकरी में मगन हो  चूका है।  वो रूचि को अब तक नहीं भुला है और उस के मन में वो बात गूंजती रहती है - आई डोंट बिलीव इन लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप रवि।  उसने यह बात किसी को  नहीं बताई थी मगर नंदन को यह पता चल गया।  नंदन M.A में दाखिला लेने के लिए यूनिवर्सिटी पहोचता है और वहां उसे रूचि मिलती है।  नंदन रूचि को पहचानता है लेकिन रूचि उसे नहीं पहचानती।  दोनों का दाखिला M.A में हो जाता है और दोनों क्लास जाने लगते है।  धीरे धीरे नंदन रूचि से नजदीकियां बढ़ाता है और रूचि उसे भी पसंद करने लगती है।  मिलने जुलने का सिलसिला फिर सुरु हो जाता है।  अब रवि की छुट्टिया सुरु हो गई है और रवि घर आता है।  वह शाम को नंदन से मिलने जाता है लेकिन रूचि वहां  मिलती है। रूचि को देख कर वह नंदन से बिना मिले चला जाता है।  रूचि उसे पहचान नहीं पाती है क्यों की उसे उम्मीद नहीं थी की नंदन और रवि दोस्त है।  रवि को बहोत बुरा लगता है की उसका दोस्त रूचि के साथ क्या कर रहा है।  इसी उधेरबुन में रवि विजय रोडवेज की बस पाकर लेता है।  वह अपने चाचा से मिलने रांची जा रहा है।  बगल वाली सीट को वो ऐसे देखता है जैसे की कोई पुरानी  याद उसे सता रही हो।  अनायास ही उस के आँखों से आंसू बह निकलते है और वह नंदन को याद कर रहा है।  उसने सुना था की दोस्ती के बिच लड़की दरार पैदा करती है लेकिन आज उसे इस बात का एहसास हो जाता है।  आसुओं को पोछते हुए उसकी नजर बजरंगी पान वाले से लारती है और ऐसी हालत में उसे सिगरेट पीने की तीव्र इच्छा होती है।  वह बस से उतरता है क्यों की बस को जाते में अभी समय है।  सिगरेट पीते हुए उसे रूचि नहीं फिर से नंदन की याद आती है की कैसे कैसे लम्हो में दोनों ने एक दूसरे का साथ दिया था।  उस के मन में एक गाना चल रहा है- "एक चेहरे पे कई चेहरे लगा लेते है लोग"।  बुझे मन से रवि बस में वापस बैठता है।  इधर नंदन और रूचि की कहानी बहोत आगे बढ़ जाती है।  दोनों के दिल और जिस्म कब एक हो जाते है पता नई नहीं चलता।  नंदन एक तेजस्वी लड़का है और उसे दोस्तों  की कमी नहीं है। उसके जिंदगी में एक और लड़की है जिसका नाम गुमनाम है लेकिन नंदन उसे बहोत प्यार करता है। नंदन अब रूचि से मिलना  जुलना कम  कर देता है।  नौकरी के सिलसिले में वह भी दिल्ली चला जाता है।  स्टेशन पे रूचि उसे छोड़ने आई है और जाते जाते वह कहती है की नंदन मुझे भूल मत  जाना। रेलगारी स्टेशन से छूट रही है रूचि की पकड़  नंदन से ढीली परती जा रही है।  रूचि स्टेशन से बाहर निकलती है और उसके मोबाइल पर मैसेज आता है -  आई डोंट बिलीव इन लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप रूचि। हो सके तो मुझे भूल जाना - नंदन।  रूचि ये पढ़ते ही बेहोश होने लगती है।  पास परे बेंच पर जैसे ही वह बैठती है की उसे रवि का चेहरा दिखाई देता है जो की अब उसकी जिंदगी से काफी दूर जा चूका है।  

4 comments: